पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जज लोया की मौत की जांच के मामले में रिव्यू पिटीशन दायर

जज लोया की मौत की जांच के मामले में रिव्यू पिटीशन दायर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली |बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करके जज बीएच लोया की मौत मामले में अपने आदेश की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने जज लोया की मौत की स्वतंत्र जांच कराने संबंधी पांच याचिकाओं को 19 अप्रैल को खारिज कर दिया था। जज लोया सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे थे। पुनर्विचार याचिका में कहा गया है कि न्याय की खातिर संबंधित फैसले और आदेश को वापस लेकर उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। 1 जुलाई तक गर्मी की छुटि्टयों के बाद कोर्ट खुलने पर याचिका विचार के लिए आएगी। 1 दिसंबर 2014 को नागपुर में एक शादी समारोह में जज लोया की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी मौत को संदिग्ध बताते हुए स्वतंत्र जांच के लिए याचिकाएं दायर की गई थीं।

खबरें और भी हैं...