पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईडी ने जब्त की नीरव की 171 करोड़ रु. की संपत्ति

ईडी ने जब्त की नीरव की 171 करोड़ रु. की संपत्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| पीएनबी के साथ 12 हजार करोड़ रु. से अधिक की धोखाधड़ी करके फरार हुए हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 171 करोड़ रु. की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर ली है। ईडी ने बताया कि हवाला रोकथाम कानून के तहत यह कार्रवाई की गई। ईडी ने फरवरी में नीरव की 21 अचल संपत्तियां जब्त कीं, जिनका बाजार मूल्य 523.72 करोड़ रु. है। जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई के छह फ्लैट और 10 कार्यालय परिसर, पुणे में दो फ्लैट, अलीबाग में एक फार्म हाउस, अहमदनगर में एक सौर प्लांट और 135 एकड़ भूमि शामिल है। जांच के दौरान नीरव की कई अन्य संपत्तियों का पता चला है। उसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। वहीं, सीबीआई ने 456 करोड़ रुपए के बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाले में रोटोमैक कंपनी के सीएमडी विक्रम कोठारी, निदेशक राहुल कोठारी, बैंक ऑफ बड़ौदा की कानपुर ब्रांच के तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक एसके उपाध्याय सहित 6 के खिलाफ लखनऊ की अदालत में चार्जशीट दायर कर दी।

खबरें और भी हैं...