नई तकनीक से अब लिवर डोनेट करना हुआ आसान
नई दिल्ली | लैप्रोस्कोपिक लेफ्ट लैटरल हिपेटेक्टॉमी तकनीक से अब लिवर डोनेट करना आसान हो गया है। इस तकनीक से पेट में 20 से 25 इंच की जगह 8 से 10 इंच का एक कट लगाया जाता है। इसके बाद एक-एक सेंटीमीटर के चार कट लगाए जाते हैं और लिवर के पार्ट को निकाल लिया जाता है। इसके बाद मरीज को लिवर ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को फोर्टिस अस्पताल में सामने आया, जहां इस तकनीक का प्रयोग कर डॉक्टरों ने 23 वर्षीय इराकी महिला इशिका ने अपने ढाई साल के बेटे अली बहा हुसैन को लिवर डोनेट किया है।