पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूषण स्टील के लिए टाटा स्टील की 32,500 करोड़ रु. की बोली पर एनसीएलटी की मुहर

भूषण स्टील के लिए टाटा स्टील की 32,500 करोड़ रु. की बोली पर एनसीएलटी की मुहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने कर्ज के बोझ से दबी भूषण स्टील के अधिग्रहण के लिए टाटा स्टील की बोली को मंजूरी दे दी है। टाटा स्टील ने इसके लिए 32,500 करोड़ रु. की बोली लगाई थी। कंपनी में बैंकों की भी 12.27% हिस्सेदारी रहेगी। ट्रिब्यूनल ने भूषण स्टील के कर्मचारियों की ओर से दाखिल की याचिका को खारिज कर दिया और उन पर एक लाख रु. का जुर्माना लगाया है। कर्मचारियों ने टाटा स्टील की बोली खारिज करने की मांग की थी। एनसीएलटी के चेयरमैन जस्टिस एमएम कुमार और एस के महापात्रा की बेंच ने इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एलएंडटी की याचिका भी खारिज की है। इसमें एलएंटी ने कर्ज वसूली में उसे अन्य वित्तीय लेनदारों के समान उच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया था। एलएंडटी का भूषण स्टील पर ऑपरेशनल बकाया है।

खबरें और भी हैं...