पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सप्लाई सीमित होने से क्रूड के दाम साढ़े 3 साल की ऊंचाई पर

सप्लाई सीमित होने से क्रूड के दाम साढ़े 3 साल की ऊंचाई पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुनिया में कच्चे तेल की सीमित सप्लाई और ईरान पर अमेरिका द्वारा व्यापार प्रतिबंध लगाने की याेजना असर इसकी कीमतों में दिख रहा है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड के दाम 79 सेंट बढ़कर 79.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए। अमेरिकी लाइट क्रूड की कीमत 40 सेंट बढ़कर 71.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। यह नवंबर 2014 के बाद इनकी सबसे अधिक कीमत है।

ब्रेंट क्रूड 79.02 डॉलर प्रति बैरल हुअा, यह नवंबर 2014 के बाद सबसे अधिक

रुपया 16 माह के निचले स्तर पर, एक डॉलर 68.07 रु. का

कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी के बीच विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को डॉलर की कीमत 68 रुपए को पार कर गई। कारोबार के दौरान रुपया 68.15 तक लुढ़कने के बाद अंत में 0.56 पैसे के नुकसान के साथ 68.07 पर बंद हुआ। यह पिछले साल 27 जनवरी को इसी स्तर पर था। 28 अगस्त 2013 को रुपया रिकॉर्ड 68.80 पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं...