पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस कमिश्नर से पूछा था कि आप के विधायक कोर्ट से कैसे छूट रहे हैं?

पुलिस कमिश्नर से पूछा था कि आप के विधायक कोर्ट से कैसे छूट रहे हैं?

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर गुरुवार को गंभीर आरोप लगाए। आप ने कहा कि एलजी ने पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर पूछा कि आम आदमी पार्टी के नेता कोर्ट से कैसे छूट रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उपराज्यपाल पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पूछा कि एलजी ऐसे ही पुलिस से दुष्कर्म और महिला अपराध पर भी रिपोर्ट मंगाते हैं क्या? इससे पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के एलजी दिल्ली के विधायकों के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारद्वाज ने एक पत्र का हवाला देकर कहा कि एलजी ने 9 मई को पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर पूछा कि आम आदमी पार्टी के नेता कोर्ट से कैसे छूट रहे हैं।

आप का एलजी पर आरोप

आप ने कहा- विधायक अमानतुल्ला खान को पुराने केस में फंसाने की कोशिश

भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली पुलिस को फटकार लगाने के बजाए एलजी आॅफिस से पत्र लिखकर पुलिस से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी जा रही है। एलजी के निशाने पर आम विधायक अमानतुल्ला खान हैं। 2015 में खान के विधायक बनने के पांच साल पुराने केस में एक नया सेक्शन लगाकर उनको फंसाने की कोशिश की गई। इसके लिए कोर्ट में दिल्ली पुलिस को फटकार खानी पड़ी। भारद्वाज ने कहा उपराज्यपाल ने कुछ लोगों के बारे में खास तौर पर पूछा है कि ये लोग कैसे बच गए। जिनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, विधायक अमानतुल्ला खान, नरेश बाल्यान, और मनोज कुमार है।

आरोप : एलजी ने 2 लाख सीसीटीवी पर झूठ बोला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता आतिशी मार्लिना ने एलजी अनिल बैजल के दिल्ली में 2 लाख सीसीटीवी लगाने के दावे पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आतिशी ने कहा कि कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर कहा कि सीसीटीसी नहीं लगने से दिल्ली में अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट के पूछने पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने कोई कैमरे नहीं लगाए। हम सोशल कॉरपोरेट रिस्पांसबिलिटी के तहत कैमरे लगा सकते हैं। आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल कहते हैं कि उन्होंने 2 लाख कैमरे लगाए। पुलिस कोर्ट में कह रही है कि कोई कैमरे नहीं लगाए। क्या एलजी बताएंगे कि उन्होंने कैमरे कहां लगाए। या तो एलजी साहब झूठ बोल रहे हैं या फिर कोर्ट में पुलिस ने झूठ बोला है।

खबरें और भी हैं...