नई दिल्ली | राजधानी में मोहल्ला क्लीनिक समेत तीन जगहों पर भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि तीनों जगहों पर किसी प्रकार की कोई हताहत की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। गुरुवार सुबह विजय पार्क, गोकलपुरी स्थित एक मोहल्ला क्लीनिक में आग लगी। जहांगीरपुरी में 10 गाड़ियां आग की वजह से जलकर राख हो गईं। तीसरी जगह आग रोहिणी सेक्टर-9 स्थित एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने बीयर बॉर में गैस रिसाव के चलते लगी, जिससे सिलेंडर फट गया।