पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन चोरी में नाबालिग समेत दस गिरफ्तार, 9 बाइक और 2 स्कूटी बरामद

वाहन चोरी में नाबालिग समेत दस गिरफ्तार, 9 बाइक और 2 स्कूटी बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक एएटीएस ने बाइक और स्कूटी चुराने वाले एक नाबालिग समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नौ बाइक और दो स्कूटर मिले हैं। आरोपियों की पहचान रंगपुरी पहाड़ी निवासी सोनू, मसूदपुर डेरी निवासी मोसिन खान और अंजेश के तौर पर हुई है। डीसीपी मिलिंद डुम्बरे ने बताया कि 15 मई को वसंतकुंज साउथ इलाके में चोरी की बाइक के साथ पुलिस टीम ने नाबालिग और अंजेश को पकड़ा। इनके पास बाइक के कागजात नहीं मिले। पूछताछ में पता चला कि वे अपने दो अन्य साथियों के संग मिलकर वाहन चुराते हैं। इसके बाद सोनू और माेसिन खान को भी दबोच लिया।

नाॅर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक पुलिस ने भी वाहन चोर दबोचे : नाॅर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में छह युवकाें को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस बाइक व स्कूटी और बाइकों के पुर्जे, छह इंजन व मोबाइल बरामद किया है। इस गैंग के पकड़े जाने पर 17 मामले सुलझा लेने का दावा किया गया है।

खबरें और भी हैं...