पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वंशवादी राजनीति खत्म हुई, लोग मेहनत का इनाम देते हैं : मोदी

वंशवादी राजनीति खत्म हुई, लोग मेहनत का इनाम देते हैं : मोदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश में वंशवादी राजनीति खत्म हो चुकी है। लोग अब मेहनत करने वाले नेताओं को इनाम दे रहे हैं। भाजपा के सभी मोर्चों की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने का वक्त नहीं है। अगला चुनाव जीतने की तैयारी का वक्त शुरू हो चुका है। बैठक में दलित मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समेत सभी आठ मोर्चों की कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन्हें सभी 22 करोड़ गरीब परिवारों तक पहुंच बनाने को कहा। साथ ही कहा कि लगन से हर घर पर दस्तक दी तो वह स्वर्णिम काल दूर नहीं, जब सभी राज्यों में भाजपा सत्ता में होगी। बैठक में ओबीसी आयोग पर भी चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...