पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12 माह में 27% लोगों ने दी रिश्वत, 13 राज्यों में दी 2800 करोड़ की घूस

12 माह में 27% लोगों ने दी रिश्वत, 13 राज्यों में दी 2800 करोड़ की घूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली. देश में आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सरकारी सुविधाओं को पाने के लिए पिछले 12 महीनों में 27% लोगों को रिश्वत देनी पड़ी है। हालात यह है कि देश के महज 13 राज्यों में 11 सरकारी सेवाओं को हासिल करने के लिए लोगों को करीब 2800 करोड़ रुपए की घूस देनी पड़ी। इसमें अदालत में पसंद की तारीख पाने, पानी-बिजली का कनेक्शन लेने, ट्रैफिक रूल तोड़ने पर चालान से बचने, एफआईआर लिखवाने, जमीन-जायदाद के कागजात की कॉपी लेने और बैंक से लोन लेने जैसे कामों के लिए घूस देनी पड़ी। शेष|पेज 7 पर

75% लोगों ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है या फिर जस का तस है

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने जारी की इंडिया करप्शन स्टडी-2018, तेलंगाना सबसे भ्रष्ट

दिल्ली-बिहार से भी भ्रष्ट दक्षिण के राज्य

महज चार साल पहले अस्तित्व में आया तेलंगाना बीते साल सबसे भ्रष्ट राज्य रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्य भ्रष्टाचार या घूस लेने-देने के मामले में दिल्ली और बिहार से भी ज्यादा भ्रष्ट साबित हुए हैं।

दिल्ली में 29 फीसदी लोग देते हैं रिश्वत

राज्य घूस देने वाले

तेलंगाना 73%

तमिलनाडु 38%

कर्नाटक 36%

बिहार 35%

दिल्ली 29%

खबरें और भी हैं...