पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीयू एडमिशन: तीन दिनों में 1.70 लाख छात्रों ने किए

डीयू एडमिशन: तीन दिनों में 1.70 लाख छात्रों ने किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीयू एडमिशन: तीन दिनों में 1.70 लाख छात्रों ने किए आवेदन स्टूडेंट् को परेशानी न हो इसलिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

डीयू में शुक्रवार से पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए डीयू की वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो गए। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शाम 6 बजे की बजाए करीब ढाई घंटे की देरी से रात 8.30 बजे शुरू हुई। इसके बाद भी करीब एक घंटे तक वेबसाइट सही ढंग से नहीं चल पाई। इससे स्टूडेंट्स को काफी परेशानी हुई। हालांकि तब तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स पीजी कोर्सेज के लिए अप्लाई कर चुके थे। डीयू प्रशासन के मुताबिक शुरुआत में इस तरह की चीजें होती हैं क्योंकि एक साथ वेबसाइट पर काफी प्रेशर आता है। वहीं 15 मई से शुरू हुए दाखिले की प्रक्रिया के लिए पिछले तीन दिनों के अंदर ही सिर्फ 11 कोर्सेज के लिए एक लाख 70 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

वेबसाइट सही से नहीं चल पाई तब तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स पीजी कोर्सेज के लिए अप्लाई कर चुके थे

72 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए शुक्रवार शाम 6 की बजाए रात 8.30 बजे शुरू हुई ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया

पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर पुख्ता तैयारी

एडमिशन प्रोसेस जुलाई तक डीयू मेट्रो स्टेशन से आ‌र्ट्स फैकल्टी के रूट पर, हिंदू कॉलेज के रूट पर और दौलत राम कॉलेज के रूट पर नो-पार्किंग जोन रहेगा।

500 पुलिसकर्मी नॉर्थ व साउथ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

डीयू में शुक्रवार से पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए डीयू की वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो गए। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शाम 6 बजे की बजाए करीब ढाई घंटे की देरी से रात 8.30 बजे शुरू हुई। इसके बाद भी करीब एक घंटे तक वेबसाइट सही ढंग से नहीं चल पाई। इससे स्टूडेंट्स को काफी परेशानी हुई। हालांकि तब तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स पीजी कोर्सेज के लिए अप्लाई कर चुके थे। डीयू प्रशासन के मुताबिक शुरुआत में इस तरह की चीजें होती हैं क्योंकि एक साथ वेबसाइट पर काफी प्रेशर आता है। वहीं 15 मई से शुरू हुए दाखिले की प्रक्रिया के लिए पिछले तीन दिनों के अंदर ही सिर्फ 11 कोर्सेज के लिए एक लाख 70 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-27667221 (नॉर्थ कैंपस) और 011-24119832 (साउथ कैंपस) जारी किए गए हैं।

यूनिवर्सिटी इनफॉर्मेशन सेंटर 011-27006900 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

सभी कॉलेजों में लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

प्रॉक्टर नीता सहगत ने बताया कि नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस से बात की गई है। हाल ही में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीयू में जॉइंट मीटिंग हुई थी। इसमें यह फैसला लिया गया है कि डीयू के नॉर्थ कैंपस में 28 जगहों पर कुल 58 पिकेट्स लगाई जाएंगी। यहां दो महिला सिपाही भी तैनात रहेंगी। 20 पीसीआर भी तैनात रहने की उम्मीद है। डीयू के 400 स्टाफ चौबीस घंटे डीयू के कॉलेजों-हॉस्टल में तैनात रहेंगे। छात्र नॉर्थ कैंपस के कॉन्फ्रेंस सेंटर में प्रॉक्टर ऑफिस में और साउथ कैंपस के सिक्योरिटी ऑफिस में जाकर सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं और शिकायत बता सकते हैं।

इन कोर्स के लिए सबसे ज्यादा आए आवेदन

इंग्लिश ऑनर्स

21578

बीकॉम कोर्स 17209

इकोनॉमिक्स ऑनर्स 16072

पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स 16434

बीए प्रोग्राम (एनसीवेब) 16198

खबरें और भी हैं...