मौसम विभाग ने देश में तीन दिन पहले मानसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान जारी किया है। 29 मई को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है, जबकि दिल्ली में 20 जून तक प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो जाएगी। अमूमन मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। विभाग के मुताबिक, मौसम के मॉडल में गड़बड़ी होने पर मानसून 4 दिन आगे-पीछे आ सकता है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि 24 से 30 जून के आसपास राजधानी में मॉनसून दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसकी और पुख्ता जानकारी जून के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मिलने की उम्मीद है।
स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि केरल में पहुंचने के 25 से 30 दिन बाद दिल्ली में मानसून पहुंचता है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून के सामान्य रहने के आसार हैं। दिल्ली में सामान्य से कुछ फीसदी कम बारिश हो सकती है।
मौसम के मॉडल में गड़बड़ी पर 4 दिन आगे-पीछे आ सकता है मानसून
अगले सप्ताह तक 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहने का अनुमान
राजधानी में बुधवार को आंधी के बाद हुई थी बारिश, जबकि गुरुवार सुबह पांडव नगर में हल्की बारिश हुई।
शनिवार शाम व रात को आंधी चलने की आशंका
मौसम विभाग ने शनिवार की शाम और रात को तेज आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का एक सिस्टम बना हुआ है। इसी के कारण दिल्ली की तरफ तेज आंधी आने की आशंका है।
दिल्ली में अगले सप्ताह तक गर्म रहेगा मौसम
सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 और पालम में 41.6 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
इस साल 3 दिन पहले आएगा
मानसून, अमूमन 1 जून को आता है
2013 और उसके बाद देश में कब आया मानसून
वर्ष पहुंचा मानसून पूर्वानुमान
2013 1 जून 3 जून
2014 6 जून 5 जून
2015 5 जून 30 मई
2016 8 जून 7 जून
2017 30 मई 30 मई