नई दिल्ली| सफाई कर्मचारियों की किसी को चिंता नहीं है। यह टिप्पणी करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल व जस्टिस सी. हरिशंकर की बेंच ने तीनों एमसीडी से कर्मचारी को दी जाने वाली वेलफेयर स्कीम और सुरक्षा उपकरण की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पूछा कि काम करते समय कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी क्या समस्याएं आती हैं, क्या उन्हें किसी प्रकार की बीमारी लगती है? सुनवाई 19 सितंबर को होगी।