पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिलिट्री अधिकारी को बिजनेसमैन और बैंक कर्मचारी बनकर ठगा

मिलिट्री अधिकारी को बिजनेसमैन और बैंक कर्मचारी बनकर ठगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलिट्री अधिकारी से दो ठगों ने खुद को कारोबारी व बैंक कर्मचारी बताकर 85 हजार रु. ठग लिए। पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय सुनील के रुप में हुई है। मामला उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर ठगों की तलाश कर रही है। सुनील कुमार हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं। वह जाट रेजीमेंट में नायक के पद पर मेरठ में तैनात है। गुरुवार को वह झज्जर से वाया दिल्ली होते हुए मेरठ जा रहे थे। 10 बजे आईएसबीटी पर मेरठ जाने को बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक शख्स आया और खुद को बिजनेसमैन बताते हुए पूछा आप कहां जा रहे है। सुनील ने बताया कि वह मेरठ जा रहे है। इतने में दूसरा शख्स आया और बोला कि मैं एसबीआई में कर्मचारी हूं और बैंक की गाड़ी चलाता हूं। उसने कहा मुझे मेरठ जाना है, परंतु मुझे रास्ता नहीं पता। तो पहले वाले शख्स ने कहा कि हमें मेरठ का रास्ता पता है हमें ले चलो। इसके बाद तीनों साथ हो गए बैंक कर्मचारी बताने वाले ने कहा कि वैन में कैश है। मैनेजर साहब आपसे बैंक का अकाउंट नंबर और एटीएम पिन नंबर पूछेंगे। इस पर बिजनेस मैन ने अकाउंट नंबर और एटीएम का पिन बता दिया। इस पर उसने कहा कि आप भी बता दो। दोनों की बातों में आकर सुनील ने एसबीआई बैंक का अकाउंट नंबर और एटीएम का पिन बताकर कार्ड दे दिया। इसके बाद दोनों ने कहा कि आप यहीं रुको हम गाड़ी में डिटेल लिखवा कर आते हैं। सुनील वहां खड़ा इंतजार करता रहा लेकिन दोनों नहीं आए। उसे शक हुआ और अपने घर फोन कर पूछा कि बैंक से कोई मैसेज आया है। तो उसमें पता चला की अकाउंट से 85350 रुपए कट चुके है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

गुरुवार को पीड़ित झज्जर से वाया दिल्ली होते हुए मेरठ जा रहा था

खबरें और भी हैं...