पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्स्ट्रा क्लास के लिए स्कूल जा रहे भाई बहन को डंपर ने कुचला, बहन की मौत

एक्स्ट्रा क्लास के लिए स्कूल जा रहे भाई-बहन को डंपर ने कुचला, बहन की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्स्ट्रा क्लास के लिए स्कूल जा रहे भाई-बहन को ओवरटेकिंग के चक्कर में एक डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात शुक्रवार सुबह शाहीन बाग इलाके में हुई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के मुताबिक श्रम विहार स्थित झुग्गी बस्ती में इशाक अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह इलाके में ही दर्जी का काम करते हैं। वह फिलहाल किसी काम से मुंबई गए हुए हैं। उनके दोनों बच्चे 14 साल का इरशाद और 12 साल की इशरत दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में पढ़ते थे। गर्मी की छुट्टी में दोनों एक्स्ट्रा क्लास अटेंड करने के लिए शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर चालक ने बस से आगे निकलने की होड़ में डिवाइडर पर खड़े दोनों बच्चों को कुचल दिया। इशरत की मौके पर ही मौत हो गई है। और इरशाद उर्फ राजू गभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल इरशाद उर्फ राजू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 6.45 पर हुआ। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे की खबर मिलने से बेसुध है मां, तबीयत बिगड़ी

बच्चों के साथ हादसा होने की खबर उनकी मां तक पहुंची, तो घर में कोई उन्हें संभालने वाला नहीं था। वह बेसुध होकर गिर गईं। कुछ देर बाद जब इरशाद की मां को होश आया तो लोगों ने उसे इशरत की मौत की बात बताई। इसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।

इरशाद की सर्जरी कर काटा जाएगा एक पैर

अपोलो अस्पताल में इरशाद का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो इरशाद की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट चुकी हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी सर्जरी कर एक पैर काटा जाएगा, ताकि उसके शरीर में जहर फैलने की संभावना को कम किया जा सके।

खबरें और भी हैं...