दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लोगों से ठगी करता था। इतना ही नहीं अपनी पहचान छिपाने के लिये लेटेस्ट मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करता था। आरोपी का नाम नवल किशोर (42) निवासी हरिनगर बताया जाता है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार नवल किशोर ने एमबीए किया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इसने 3 जानकार व्यापारियों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर उनके टैक्स अदायगी में गड़बड़झाले की बात कहकर धमकाया। मामला सुलझाने के वास्ते मोटी रकम की डिमांड की गई थी।