पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी की 3 बड़ी चुनौती: सपा बसपा का संभावित गठजोड़, जाट आरक्षण, भाजपा सांसदों से नाराजगी

मोदी की 3 बड़ी चुनौती: सपा-बसपा का संभावित गठजोड़, जाट आरक्षण, भाजपा सांसदों से नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा हो सकता है जाटों को आरक्षण। बागपत, मेरठ, शामली से लेकर मुरादाबाद और अमरोहा तक जाट बिरादरी के लोग फैले हुए हैं। अमरोहा के चौधरी सुरेन्द्र सिंह कहते हैं कि 2014 में भी हमसे वादा किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। साथ बैठे चौधरी पवन सिंह कहते हैं कि हम किसानों की बात कोई सुनता ही नहीं है। चुनाव आता है तभी नेता आते हैं। इधर सहारनपुर में इस समय भीम आर्मी का मुद्दा गरमाया हुआ है। हाल ही में यहां भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की संदिग्ध मौत हुई। भीम आर्मी का आरोप है कि हत्या ठाकुरों ने की है। भीम आर्मी के मुद्दे से दलित वोट बीजेपी से खासा नाराज है। यहां भाजपा सांसदों के प्रति नाराजगी भी लोगों की जुबान पर खुलकर आने लगी है। 5 लोकसभा सीटों पर तो सांसद की तलाश के पोस्टर भी लग चुके हैं। सांसद से नाराजगी संभल और अलीगढ़ जिले में भी देखने को मिली। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से भी जनता नाराज है। मुरादाबाद के सपा के प्रदेश सचिव डीपी यादव कहते हैं कि इस बार चुनाव राष्ट्रवादी भावना के साथ-साथ दलितों के मुद्दे, सहारनपुर में हुई हिंसा को लेकर लड़े जाएंगे।





प. उत्तर प्रदेश में लग चुके हैं 5 सांसदों की तलाश के पोस्टर

18% जाट

5 से 6 लोकसभा सीट प्रभावित करने का माद्दा। कई जिलों में आबादी 40% तक है।

पार्टियों में चर्चा गठबंधन को लेकर

सपा प्रवक्ता एमएलसी सुनील साजन का कहना हैं कि सपा-बसपा गठबंधन होगा। वहीं पूर्व सपा मंत्री राजकिशोर सिंह का कहना है कि सीटों के बंटवारे पर कोई भी विवाद नहीं होना है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर का कहना है कि गठबंधन पर अंतिम निर्णय बहनजी ही लेंगी। भाजपा प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी कहते हैं कि जनता गठबंधन के स्वार्थ को जानती है। कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत का कहना हैं कि बीते चार साल में मोदी सरकार ने जो भी काम किए वो सारे काम कांग्रेस सरकार के समय के हैं। मोदी सरकार में जीरो टॉलरेंस के दावे खोखले साबित हुए हैं।

मलेशिया में पूर्व पीएम नजीब के घर छापे, नकदी-ज्वेलरी से भरे 72 बैग मिले, खाली बैग 1.3 करोड़ रु. के हैं

कुआलालंपुर| तस्वीर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर की है। यहां पुलिस ने घोटालों से घिरे पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक (नीचे) के आवास और दफ्तर पर छापे मारकर 284 डिजाइनर हैंडबैग जब्त किए गए। इनमें 72 वे बैग भी शामिल हैं जिनमें कई नकदी और आभूषण भरे हुए हैं। देश की वाणिज्यिक अपराध जांच ईकाई के प्रमुख अमर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक स्थान पर छापों से जो बरामद किया गया है, उसकी कीमत का अभी आकलन करना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा- ‘हमारे कर्मियों ने इन बैगों की तलाशी ली और इन बैगों में मलेशियाई मुद्रा रिंगेट, अमेरिकी डॉलर समेत विभिन्न मुद्राएं, घड़ियां और आभूषण बरामद किए गए। माना जा रहा है कि अकेले इन बैग्स की कीमत ही 1.3 करोड़ रूपए के करीब है।

कार्ति चिदंबरम को कुछ शर्तों के साथ विदेेश जाने की मंजूरी

नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को कुछ शर्तों के साथ विदेश जाने की अनुमति दे दी है। भ्रष्टाचार के कई आरोपों में जांच का सामना कर रहे कार्ति को 19 से 29 मई की अवधि में ब्रिटेन, जर्मनी और स्पेन जाने की छूट दी गई है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच ने कहा, ‘वह किसी अन्य देश में बैंक खाता न तो खुलवाएंगे और न ही बंद करवाएंगे। वह विदेश में किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री भी नहीं करेंगे।’ कार्ति को उड़ान विवरण और स्वदेश वापसी की तारीख की जानकारी भी देनी होगी।

सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले और राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश से 52 ग्राउंड रिपोर्ट की शुरुआत

लखनऊ। चुनाव के ठीक एक साल पहले भास्कर ने उत्तर प्रदेश के 75 में से 40 जिलों में मतदाताओं का मन टटोला। सामने आया कि बीजेपी सांसदों के प्रति लाेगों की नाराजगी पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। हालांकि ज्यादातर लोग मोदी की कार्यशैली से खुश हैं।

अमेरिका के टेक्सास के स्कूल में गोलीबारी, 9 छात्र व एक शिक्षक की मौत, दो संदिग्ध हमलावर हिरासत में लिए गए

ह्यूस्टन से 50 किमी दूर सांता फे सिटी के हाई स्कूल की घटना

एजेंसी | ह्यूस्टनू

अमेरिका के टेक्सास प्रांत के एक हाईस्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी हुई है। इसमें 9 छात्र और एक शिक्षक की मौत हुई है। 12 छात्र अौर अधिकारी घायल हुए हैं। ह्यूस्टन से 50 किमी दूर स्थित सांता फे सिटी में स्थित इसी नाम के हाई स्कूल में यह घटना हुई है। इसमें एक सुरक्षा अधिकारी काे भी गोली लगी है। एक बंदूकधारी सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हमलावर को इसी स्कूल का पूर्व छात्र बताया जा रहा है। हमलावर एक राइफल, एक पिस्तौल, एक शॉटगन और पाइप बम से लैस था। 14 साल की एक छात्रा ने कहा कि आर्ट रूम के पास पांच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हमारे टीचर सभी बच्चों को थिएटर डिपार्टमेंट के स्टोर रूम में ले गए और वहां हम सभी करीब 45 मिनट तक बंद रहे। बाद में स्वात टीम ने सभी बच्चों को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाला। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गोलीबारी की घटना के कुछ ही देर बाद ट्वीट किया, “शुरुआती खबरें अच्छी नहीं हैं।’ अमेरिका में पिछले सात दिन में स्कूल में गोलीबारी की यह तीसरी और इस साल की 22वीं घटना है। इस साल की शुरुआत में एक पूर्व छात्र ने फ्लोरिडा के स्कूल में गोलीबारी की थी, जिसमें 17 छात्र और शिक्षक मारे गए थे।

 नई दिल्ली , शनिवार, 19 मई , 2018

अवध में विकास की जरूरत और रोजगार है बड़ा मुद्दा

आदित्य तिवारी

फैज़ाबाद की जनता का कहना हैं योगी यहां पर विकास पर ध्यान दे रहे हैं। अयोध्या-फैज़ाबाद की जनता की मांग है कि 2019 के चुनावी बिगुल की शुरुआत अयोध्या से हो। अयोध्या से राम मंदिर का मुद्दा फिर उठेगा। हालांकि लोग इस पर बहुत ज्यादा बात नहीं करना चाहते। यहां बात विकास पर ज्यादा हुई। अवध विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर मनोज दीक्षित कहते हैं कि अयोध्या में रुकने लायक कोई अच्छा होटल नहीं है। लाेग आते हैं शाम को फैजाबाद चले जाते हंै। यहां व्यवस्था हो तो पर्यटक यहां कुछ दिन गुजारें भी। नरेंद्र देव कृषि विवि के प्रोफेसर डॉ. डीके द्विवेदी का कहना है कि अवध उपजाऊ भूमि एवं सहज भूमिगत जल वाला क्षेत्र है, लेकिन यहां फलों-सब्जियों के लिए बड़ी मंडी नहीं हैं। नानपारा के डॉ. निशीथ साहू कहते हैं कि अयोध्या, बहराइच, गोंडा-बलरामपुर इनकी गिनती पिछड़े इलाकों में ही होती है। इधर गृहमंत्री राजनाथ के गृहक्षेत्र लखनऊ में उनसे ज्यादा मोदी का मैजिक दिखा। हालांकि यहां राजनाथ सिंह के दौरे पहलेे से तेज हो गए हैं। सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली कहते हैं कि सपा-बसपा का गठबंधन सिर्फ नेताओं का गठबंधन नहीं बल्कि जनता का गठबंधन है। जनता इसे स्वीकार कर रही है।

25% दलित

सामान्य वर्ग-16%, पिछड़ी जाति -35 % और मुस्लिम 18% हैं जबकि 6% अन्य हैं।

उत्तर प्रदेश एक नजर में

जनसंख्या- 22.07 करोड़

जिले-75

(कैराना की सीट सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई है)।

20 हजार करोड़ रु. के घोटाले में कार्रवाई

लोकसभा सीट- 80

बीजेपी- 68

अपना दल- 2

सपा- 7

कांग्रेस- 2

खाली सीट- 1

आरोप है कि 2015 में पीएम रहते हुए नजीब ने 4700 करोड़ रु. अपने खाते में जमा करवाए थे, जो स्टेट इन्वेस्टमेंट फंड के थे। उन पर करीब 20 हजार करोड़ रु. के घोटाले का आरोप है। बीते हफ्ते पीएम महातिर के सत्ता में आने के बाद घोटालों की जांच के बाद नजीब पर ये छापे पड़े।

लोकसभा सीट- 80

बीजेपी- 68

अपना दल- 2

सपा- 7

कांग्रेस- 2

खाली सीट- 1

पूर्वांचल में योगी बड़ा फैक्टर लाेग चाहते हैं ये खुद लड़ें

अमित मुखर्जी

मोदी पूर्वांचल की वाराणसी सीट से सांसद हैं। मोदी और दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा के क्षेत्र गाजीपुर को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में जनता सांसद से नाराज है। चंदौली लोकसभा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय का क्षेत्र है। लोगों का कहना है कि सांसद 4 सालों में कभी जनता से नहीं मिले हैं। योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर की जनता यहां से उन्हें ही सांसद देखना चाहती है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने होटल चलाने वाले श्यामदास का कहना है कि योगी के अलावा कोई लोकसभा चुनाव लड़ा तो गोरखपुर सीट फिर भाजपा हार जाएगी। हार-जीत में अहम भूमिका निभाने वाले निषाद जाति के वोटर भी योगी को ही वोट करना चाहते हैं। गोल बाजार में दुकान चलाने वाले नंदगोपाल कहते हैं कि योगी नहीं लड़े तो देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर समेत 9 सीट पर भाजपा की जीत आसान नहीं होगी। सपा सांसद प्रवीन निषाद का कहना है कि ‘हम एक बार फिर चुनाव जीतेंगे। 4 लाख निषाद वोटर्स हैं, जिनके आरक्षण को लेकर हम लगातार लड़ रहे हैं’। वैसे क्षेत्र की दो सबसे बड़ी समस्याओं बाढ़ और इंसेफेलाइटिस पर ज्यादा बात यहां नहीं होती। हर साल 20 से 30 जिले बाढ़ में डूब जाते हैं। इंसेफेलाइटिस से एक लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

25% निषाद

वर्ग के वोटर्स हैं जिनका पूर्वांचल ही नहीं यूपी की 35 सीटों पर अहम रोल है।

बुंदेलखंड: रोजगार, पलायन और पानी का मुद्दा

बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, हमीरपुर और बांदा चार सीटें हैं। झांसी केंद्रीय विद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुनील तिवारी कहते हैं कि यहां खनन का काम जोरों पर है। फिर भी रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं। पलायन की समस्या बढ़ रही है। मंत्री उमा भारती झांसी से सांसद हैं और उन्होंने यहां के परंपरागत जल स्रोतों को बचाने की बात कही थी, लेकिन काम धरातल पर नहीं आया। पहुज नदी को उन्होंने गोद लिया था उसकी हालत 4 साल बाद बहुत ही दयनीय है।

ट्रम्प की धमकी- किम जोंग का गद्दाफी जैसा हाल हो सकता है

वॉशिंगटन |अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया के साथ निर्धारित शिखर वार्ता ना होने पर अमेरिका अगला कदम उठाएगा। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन को तसल्ली देने के लिए ट्रम्प ने उन्हें सत्ता में रहने के लिए परमाणु हथियार त्यागने का प्रस्ताव दिया। साथ ही धमकी भी दी थी कि कूटनीति विफल होने पर लीबिया जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। किम का वही हश्र हो सकता है, जैसा मुअम्मार अल-गद्दाफी का हुआ था। गद्दाफी को सत्ता से हटा उसकी हत्या कर दी गई थी। रुख बदलने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा, किम के चीन जाने के बाद चीजें अचानक’ बदल गई।

क्यूबा में विमान क्रैश, बड़ी संख्या में मौतों की आशंका

हवाना| क्यूबा की सरकारी एयरलाइंस का विमान शुक्रवार को यहां के जोस मार्ती एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ समय बाद पास के खेतों में क्रैश हो गया। इसमें 104 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य सवार थे। हालांकि हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग 737 ने हवाना से होलगुइन के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनास्थल पर घना काला धुआं उठता देखा गया। राष्ट्रपति मिगुएल दायज केनल भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा कि हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।

13

खबरें और भी हैं...