पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकाल के आखिरी दिन सीजेआई की बेंच में साथ बैठे जस्टिस चेलमेश्वर

कार्यकाल के आखिरी दिन सीजेआई की बेंच में साथ बैठे जस्टिस चेलमेश्वर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज जस्टिस जे चेलमेश्वर अपने कार्यदिवस के आखिरी दिन शुक्रवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच में साथ बैठे। बेंच में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल थे। इस बेंच में शुक्रवार को 11 मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थे। बेंच के उठने के बाद जस्टिस चेलमेश्वर ने खड़े होकर दोनों हाथ जोड़े और कोर्ट रूम में मौजूद सभी वकीलों का शुक्रिया अदा किया। पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि मतभेदों की वजह से जस्टिस चेलमेश्वर चीफ जस्टिस मिश्रा के बेंच में शामिल न हों। ऐसी परंपरा रही है कि सेवानिवृत्त होने वाले जस्टिस अपने कार्यकाल के आखिरी दिन चीफ जस्टिस की बेंच में शामिल होते हैं। जस्टिस चेलमेश्वर 22 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 21 मई से एक जुलाई तक गर्मी की छुट्‌टियां शुरू होने के चलते शुक्रवार को उनका अंतिम कार्यदिवस था।

शुक्रवार से कोर्ट में छुटि्टयां 22 जून को हो रहे सेवानिवृत्त

खबरें और भी हैं...