कनॉट प्लेस पर 2 दिन के अंदर 3 शोरूम के ताले तोड़कर चोरी
नीरज आर्य | नई दिल्ली neeraj.arya@dbcorp.in
दिल्ली के सबसे पॉश सुरक्षित कनॉट प्लेस में दो दिन में तीन शाेरूम के ताले तोड़कर बदमाश लाखों का माल चुरा ले गए। वारदात इनर सर्कल के ए, बी और डी ब्लॉक में हुई। जबकि इनर सर्कल से एक किलोमीटर के दायरे में दो थाने पड़ते हैं। पूरा सर्कल दो किलोमीटर का है, जिसके लिए दो जगह तीन पीसीआर तैनात रहती हैंै। एक जगह पिकेट भी लगाई जाती है। उसके बावजूद दो बदमाश आसानी से न सिर्फ चोरी करते हैं बल्कि ताला नहीं टूटने पर तिजोरी ही उठाकर ले जाते हैं और किसी को नजर नहीं आते। कनॉट प्लेस व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने बताया कि कनॉट प्लेस अब नाम के लिए ही सुरक्षित है। यहां पुलिस की मौजूदगी न के बराबर है। रात्रि गश्त भी नहीं हो रही है। ताजा मामला रविवार सुबह 5 बजे का है। यहां के ए-ब्लॉक स्थित रेमंड्स शोरूम का ताला तोड़ बदमाश एक डिजिटल कैमरा लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने पहले शोरूम के ग्लास डोर में लगी लोहे की चेन काटी और फिर लॉक तोड़ा।
35 मिनट की वारदात की पुलिस को भनक तक नहीं
रेमंड्स के जिस शोरूम में वारदात हुई, वहां से कनॉट प्लेस थाना करीब 300 मीटर ही दूर है। इसके बावजूद पुलिस को 35 मिनट की इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। पुलिस के गश्त नहीं करने के कारण चोरी की घटनाएं हो रही है। इससे पहले डी-ब्लॉक स्थित ली स्टोर और ए-ब्लॉक स्थित यूएस पोलो स्टोर में कैश और अन्य सामान चोरी होने की घटना हुई थी।
वारदात-1 : 25 मिनट में ताला तोड़ा, 10 मिनट तिजोरी खोजी
रेमंड्स के शोरूम का गेट तोड़ने के लिए 25 मिनट तक अलग-अलग औजार से मशक्कत करते रहे।
जानिए... कहां हुईं चोरियां और कहां होते हैं पुलिस के बंदोबस्त
ये हैं कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा इंतजाम
दो पुलिस थाने
बाराखंभा थाना
कनॉट प्लेस थाना
पीसीआर
मेट्रो गेट 1, 6 और स्टेट एंट्री रोड के पास
पुलिस पिकेट
मिंटो रोड पर लगता है।
कनॉट प्लेस थाना
वारदात-2 | नहीं खुली तो यूएस पोलो स्टोर की तिजोरी उठा ले गए चोर, 3 लाख थे
बदमाश सोमवार तड़के लोहे की शटर और ग्लास विंडो के ताले तोड़कर बी-ब्लॉक स्थित यूएस पोलो स्टोर में घुस गए। पांच किलो वजनी तिजोरी नहीं खोल पाए तो उठा ले गए। उसमें तीन लाख थे। स्टोर के असिस्टेंट मैनेजर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद न हो, इसलिए बदमाश डीवीआर सिस्टम ही उखाड़ ले गए।
यूएस पोलो
वारदात 2
ताला तोड़ने के बाद करीब 10 मिनट तक बदमाश इधर-उधर कैश की तलाश में घूमते रहे।
पुलिस पिकेट
PCR
सेंट्रल पार्क
कनॉट प्लेस
PCR
सोमवार सुबह हुई थीं ये दो वारदातें...
रिबॉक शोरूम
PCR
वारदात 3
वारदात-3 | रिबॉक के शोरूम का ताला तोड़कर कैश और कपड़े ले गए चोर
बदमाश सोमवार सुबह 5 बजे यहां के डी-ब्लॉक स्थित रिबॉक के शोरूम का ताला तोड़ 13 हजार कैश, कपड़े और अन्य सामान चुरा ले गए। डीवीआर सिस्टम भी साथ ले गए ताकि सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीरें कैद न हो सकें। सुबह गार्ड ने ताले टूटे देखे तो मैनेजर को जानकारी दी। फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
इस दौरान बदमाशों ने एक-एक करके सभी अलमारियां खंगालीं और तिजोरी खाेजते रहे।
रेमंड्स शोरूम
वारदात 1
बाराखंभा थाना
फुटेज देख आरोपियों की पहचान कर रहे हैं
मुधर वर्मा, डीसीपी नई दिल्ली जिला
सबसे पॉश और सुरक्षित क्षेत्र कनॉट प्लेस के तीन शोरूम के ताले टूट गए, पुलिस कहां थी?
जवाब- तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक मामले में सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। बदमाशों की पहचान की जा रही है।
सवाल- जब रविवार को वारदात हुई, उसके बाद भी पुलिस सतर्क नहीं हुई। सोमवार को फिर शोरूम के ताले टूट गए?
जवाब- जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।