पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीयू : रामलाल आनंद कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, स्वीपर गिरफ्तार

डीयू : रामलाल आनंद कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, स्वीपर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | डीयू के रामलाल आनंद कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है। जानकारी के मुताबिक जब छात्रा वॉशरूम में थी, तभी आरोपी भी वॉशरूम में घुस गया और उससे जबरस्ती करने लगा। इस मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि स्वीपर के पास न तो कोई आइडेंटिटी कार्ड था और न ही उसने कोई यूनिफाॅर्म पहन रखी थी। इस मामले में डीयू छात्र संघ बुधवार को प्रदर्शन करने जा रहा है। उधर, दक्षिण-पश्चिमी जिले के उपायुक्त मिलिंद डुंबरे ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है।

खबरें और भी हैं...