पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो की नहीं हो पाई पहचान

ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो की नहीं हो पाई पहचान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | आश्रम रेलवे पुलिया ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार शाम हुई घटना के बाद पुलिस ने तीनों शव सब्जी मंडी माॅर्चरी में भेज दिए। मृतकाें में अभी एक की पहचान हुई है, जिसका नाम शंकरा (30) था। वह खानपुर का रहने वाला था। हजरत निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस अभी तक की जांच में घटना को हादसा मान रही है। पुलिस ने आंशका जताई है कि रेलवे ट्रैक पार करते वक्त तीनों चपेट में आ गए। रेलवे डीसीपी परवेज आलम ने बताया शाम 6.40 बजे इसकी सूचना मिली थी। कॉलर ने बताया कि आश्रम रेलवे पुलिस ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

खबरें और भी हैं...