पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बर्गर में निकली प्लास्टिक खाने पर युवक के मुंह से निकला खून, मैनेजर अरेस्ट

बर्गर में निकली प्लास्टिक खाने पर युवक के मुंह से निकला खून, मैनेजर अरेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | राजीव चौक मैट्रो स्टेशन पर बर्गर किंग पर बर्गर खाना एक युवक को भारी पड़ गया। बर्गर में प्लास्टिक की नुकीली वस्तु थी, जिससे खाने के दौरान युवक राकेश कुमार सिंह के मुंह से खून निकलने लगा। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज कराया गया। उसकी शिकायत पर राजीव चौक मेट्रो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर बर्गर किंग के शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस उपायुक्त दीपक गौरी के अनुसार, 13 मई को विष्णु गार्डन निवासी राकेश राजीव चौक मेट्रो स्टेशन स्थित बर्गर किंग के आउटलेट से बर्गर खरीदा और वहीं खाने लगा। इसी दौरान उसके मुंह में प्लास्टिक की नुकीली वस्तु लग गई, जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा।

खबरें और भी हैं...