डीयू : दिनभर भटके छात्र, अॉनलाइन आवेदन शाम 6 बजे
डीयू : दिनभर भटके छात्र, अॉनलाइन आवेदन शाम 6 बजे से होगा, इस जानकारी का कहीं नोटिस नहीं था
हेल्पलाइन नंबर
011-27006900, 27667092
राहुल मानव | नई दिल्ली rahul.manav@dbcorp.in
डीयू में मंगलवार से ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रक्रिया शाम 6 बजे से शुरू होने का नोटिस न लगा होने से छात्र दिनभर परेशान रहे। वहीं डीयू में 11 अंडरग्रेजुएट, 60 पोस्ट ग्रेजुएट और 85 एमफिल व पीएचडी के कोर्सेज में दाखिले को 17 जून से 21 जून तक देश के 17 शहरों में तीन चरणों में प्रक्रिया शुरू होगी।
156 कोर्स में दाखिले को 17 से 21 जून तक होंगे एंट्रेंस टेस्ट, 10 जुलाई को रिजल्ट
छात्रों की समस्याओं से जुड़े सवाल-जवाब
डीयू दाखिले से जुड़े कुछ सवाल हमने विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर के डीन गुरप्रीत सिंह टुटेजा से पूछे। उन्होंने कहा कि इस साल छात्रों के लिए पहली बार गाइडेंस देने के लिए एक क्वेश्चन फॉर्मेट में दो पेपर तैयार किए गए हैं।
सवाल - फॉर्म भरते वक्त किन बातों का छात्र ध्यान रखें, जिन छात्रों का रिजल्ट नहीं आया है, वे क्या करेंगे?
जवाब - डीयू की वेबसाइट में एक इनफॉर्मेशन बुलेटिन दिया गया है। इसे पढ़ें। जब रिजल्ट आ जाए उसके बाद फॉर्म जमा करा सकते हैं। जनरल व ओबीसी के लिए 150 रुपए, एससी, एसटी और फिजिकली चैलेंज छात्रों के लिए 75 रु. लगेंगे।
सवाल- एंट्रेंस टेस्ट की फीस क्या है?
जवाब - जनरल कैटेगरी के छात्रों को 500 रु. और एसटी, एससी, एसटी व ओबीसी, फिजिकल चैलेंज छात्रों को 250 रु. जमा कराने होंगे।
सवाल - क्या छात्र तीन या उससे ज्यादा ऑनलाइन फॉर्म में कई कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं?
जवाब - हां, एक ही ऑनलाइन फॉर्म से रुचि के सभी कोर्स चुन सकते हैं।
ये तारीखें याद रखें...
15 मई से 7 जून : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शाम 6 बजे तक चलेगा
19 जून : पहली कटऑफ, 21 जून तक डॉक्यूमेंट व फीस जमा होगी
25 जून : दूसरी कटऑफ, 27 जून तक डॉक्यूमेंट व फीस जमा करें
30 जून : तीसरी कटऑफ, 3 जुलाई तक डॉक्यूमेंट-फीस दें
6 जुलाई : चौथी कटआॅफ, 9 जुलाई तक डॉक्यूमेंट व फीस दें
12 जुलाई : पांचवीं कटऑफ, 14 जुलाई तक डॉक्यूमेंट व फीस दें