घर का ताला तोड़ 2 लाख कैश, 25 तोला सोना चोरी
नई दिल्ली | बाड़ा हिंदुराव इलाके में बदमाशों ने रविवार को घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपए कैश और 25 तोला सोना चोरी कर लिया। बदमाश घर के अंदर से कुंडी लगाकर गैलरी से पड़ोसी की छत से होकर भागे। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पता चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है। चोरी हुए गहनों में सोने की तीन चेन, सात अंगूठी, गले के दो सेट, पांच जोड़ी कान की बाली, एक कड़ा समेत चांदी की ज्वैलरी शामिल हैं। लंबी वाली गली किशनगंज एरिया आजाद मार्केट में रहने वाले अनीस अहमद दोपहर में परिवार के संग मुस्तफाबाद में रहने वाले भाई के यहां गए थे। रात पौने 10 बजे लौटे तो वारदात का पता चला।