पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनेंसर को मारने आए, ड्राइवर को किया घायल

फाइनेंसर को मारने आए, ड्राइवर को किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | राजौरी गार्डन में एक फाइनेंसर पर कुछ लोग हमला करने आए। जब आरोपियों ने फाइनेंसर को गाड़ी में नहीं देखा तो उन्होंने ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने लगभग आधा दर्जन वार किए और फरार हाे गए। घायल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान 25 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। सुनील बलजीत नगर में रहता है। पिछले कई सालों से वह फाइनेंसर दीपक के पास काम कर रहा है। सुनील दीपक और उसके दोस्त को लेकर नारायणा से राजौरी गार्डन की ओर जा रहा था। तभी दो गाड़ियों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। ये देखकर दीपक को दोस्त के साथ भाग गया और क्रेटा कार से आए बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर सुनील पर हमला किया।

खबरें और भी हैं...