पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल मैच पर सट्‌टा लगाने वाले 8 गिरफ्तार

आईपीएल मैच पर सट्‌टा लगाने वाले 8 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | साउथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में आईपीएल मैच पर लगाए जा रहे सट्‌टे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक घर में दबिश डाल मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लैपटॉप, 28 मोबाइल फोन और 3 लाख 41 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है। 13 मई की शाम कोटला मुबारकपुर थानाध्यक्ष वीकेपीएस यादव को खबर मिली थी कि अर्जुन नगर स्थित एक घर में आईपीएल पर सट्‌टा लग रहा है। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग लैपटॉप और रुपए छिपाने लगे। लैपटॉप में बेटाक्यूलर नाम के साॅफ्टवेयर पर आईपीएल मैच पर सट्‌टा लगाया जा रहा था। पुलिस को मौके से 28 सट्‌टे की पर्चियां मिलीं, जिनके आगे अमाउंट लिखा हुआ था। मौके से 3.41 लाख रुपए कैश भी बरामद किया।

खबरें और भी हैं...