पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लिफ्ट लेकर जा रही डीयू छात्रा को बस ने कुचला

लिफ्ट लेकर जा रही डीयू छात्रा को बस ने कुचला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर जा रही डीयू छात्रा किरण (19) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिस बाइक पर वह बैठी थी, उसे तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। छात्रा बाइक से गिर गई और बस के पहिये के नीचे आ गई। घटना के बाद चालक बस रोककर फरार हो गया। छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस हत्या की धाराओं में केस दर्जकर आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक किरण हरिजन बस्ती सादतपुर, करावल नगर में रहती थी। रविवार को वह अपनी दोस्त मंजू के साथ पहले राजघाट स्थित इग्नू सेंटर गई थी। शाम 5 बजे लौटते समय यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...