1000 क्लस्टर बसों के टेंडर पर दूसरी बैठक में भी मुहर नहीं
नई दिल्ली | सीएम अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली कैबिनेट मंगलवार को दूसरी बार 1000 क्लस्टर बसों के ऑपरेशन के लिए फाइनल हुए टेंडर पर मुहर नहीं लगा पाई। दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई में 23 मई तक स्टैंडर्ड फ्लोर बसों की खरीद या अनुबंध नहीं करने के आश्वासन को देखते हुए कैबिनेट में फैसला टाल दिया। अब 18 मई को कैबिनेट की अगली बैठक होगी। पिछली बैठक में कैबिनेट ने विभाग से बस ऑपरेशन से मिलने वाले राजस्व और खर्च के बीच अंतर से होने वाले घाटे की भरपाई के फॉर्मूले समेत कुछ अन्य सवालों के जवाब मांगे थे।