पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरों ने लाखों की नकदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ किया

चोरों ने लाखों की नकदी और ज्वैलरी पर हाथ साफ किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस के पूर्वी रेंज के दो अलग-अलग इलाकों में चोरों ने घरों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और ज्वैलरी पर हाथ साथ कर दिया और मौके से फरार हो गए। चोरों की करतूत घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात से पहले चोरों ने पड़ोसियों के बाहर से दरवाजों के कुंडे लगाए और रोड से कुंडे तोड़कर घर में प्रवेश कर चोरी की। दोनों मामलों में स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी वारदात| मकान की दूसरी मंजिल से की चोरी

दूसरी वारदात नंदनगरी इलाके की है। पीड़ित मोहम्मद इरफान ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ एन-213 सुंदर नगरी में रहता है और बिस्कुट का कारोबार है। रात में लाइट जाने के बाद परिवार मकान की चौथी मंजिल पर सोने चला गया था। बदमाशों ने मकान की दूसरी मंजिल से लगभग ढाई लाख रुपए की नगदी और 4 लाख की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। मोहम्मद इरफान ने जब सुबह सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो 3 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। फुटेज में बदमाश घर के बाहर टहलते दिखे और बाद में वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पहली वारदात | गल्ले से गायब किए डेढ़ लाख रुपए

पहली वारदात शाहदरा इलाके की है। पीड़ित सुगर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ ईस्ट रोहताश नगर में रहता है व नमकीन की दुकान चलाता है। सुगर 9 मई को बेटी की शादी का लगन लेकर गए थे। अपनी दुकान नौकर के भरोसे छोड़ा था। शाम को जब वह वापस आए तो गल्ले से डेढ़ लाख रुपए गायब मिले। नौकर भी गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...