बेटे की मौत से आहत पिता ने कोर्ट में किया 5 साल की पोती का अपहरण
प|ी की मुकदमेबाजी के चलते परेशान होकर आत्महत्या करने वाले युवक के पिता ने उसकी मौत से आहत होकर अपनी पांच साल की पोती का अपहरण कर लिया। वारदात सोमवार दोपहर कड़कड़डूमा कोर्ट की है। बच्ची की मां की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बच्ची का दादा और दूसरा उसका ताऊ है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर दो परिवार कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई के लिए आए थे। एक महिला ने अपने पति पर गुजारा भत्ते के लिए केस डाला हुआ है। महिला के पति ने करीब डेढ़ माह पहले आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद सोमवार को कोर्ट में केस की तारीख थी। युवक की मौत के बाद भाई और पिता आए हुए थे। जबकि महिला का पूरा परिवार कोर्ट में मौजूद था। कोर्ट में बहू को सामने देख आरोपी उससे यह कहकर झगड़ा करने लगा कि उसकी मुकदमेबाजी की वजह से बेटे ने आत्महत्या कर ली, अब तो उनका पीछा छोड़ दे। ऐसे में दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान ही मृतक के पिता व भाई ने बहू से उसकी बच्ची को जबरन छीना और कोर्ट से भागने लगे। इसके बाद वहां हंगामा मच गया।