- Hindi News
- National
- अयोध्या विवाद: हिंदू संगठनों की बयानबाजी पर मुस्लिम पक्षकार ने जताया ऐतराज
अयोध्या विवाद: हिंदू संगठनों की बयानबाजी पर मुस्लिम पक्षकार ने जताया ऐतराज
नई दिल्ली| अयोध्या विवाद को लेकर मुस्लिम पक्षकारों ने हिंदू संगठनों की बयानबाजी पर ऐतराज जताया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकारों ने दलील दी कि मामला अदालत में लंबित है, लेकिन हिंदू संगठनों की ओर से बयानबाजी की जा रही है। यह अवमानना जैसा है। हमने खुद को अनुशासित कर रखा है। लेकिन हिंदू पक्ष की ओर से फैसले से पहले ही बयानबाजी हो रही है।