पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुकुल रोहतगी लोकपाल नियुक्ति पैनल में शामिल, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

मुकुल रोहतगी लोकपाल नियुक्ति पैनल में शामिल, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| केंद्र ने लोकपाल की नियुक्ति के लिए सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी को कानून विशेषज्ञ के रूप में लोकपाल चयन समिति में शामिल किया है। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की अध्यक्षता में 11 मई को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। लोकपाल चयन समिति में कानून विशेषज्ञ का पद 11 सितंबर 2017 को एडवोकेट पीपी राव के निधन के बाद से ही खाली था। मई 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद अटॉर्नी जरनल बनाए गए रोहतगी ने जून 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था। लोकपाल के चयन में देरी को लेकर सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने इसकी अगली तारीख दो जुलाई तय की है।

खबरें और भी हैं...