सामूहिक परशुराम चालीसा पाठ हुआ, शोभायात्रा 22 को
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
परशुराम जयंती पर बुधवार को ब्राह्मण समाज की ओर वार्ड 36 स्थित चौमालों की कुटिया में भगवान परशुराम चालीसा का पाठ किया गया। संयोजक रामधारी चौमाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन पुजारी ने की। पंडित अजय ढंड के सानिध्य में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना व आरती के बाद परशुराम चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने एवं युवाओं को बुराइयों से दूर रहने, सभी को एकजुट होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की बात कही। सह संयोजक लीलाधर पुरोहित, छाजूराम चौमाल, उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया, महेंद्र पुरोहित, पार्षद राकेश सहल, पवन पांडे, जेपी शर्मा, अंबिका प्रसाद पुरोहित, गोकुल व्यास, मधुसूदन चौमाल, सुशील कुमार पचलंगिया, भीमाराम चौमाल, हनुमान प्रसाद शर्मा, विनोद चौमाल आदि ने कार्यक्रम में शिरकत की।
ब्राह्मण महासभा के सौजन्य से 22 अप्रैल को चूणा चौक स्थित रामलीला पार्क से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ललित जोशी ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम पांच बजे चूणा चौक स्थित रामलीला पार्क से आनंदगिरी महाराज के सानिध्य में परशुराम की शोभायात्रा शुरू होगी। छावनी बाजार, गांधी चौक, नेहरू मार्केट, कपड़ा बाजार, गुदड़ी बाजार, जोशियों का गट्टा होते हुए चूणा चौक पहुंच कर विसर्जित होगी।
परशुराम जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, झुंझुनूं में चौमालों की कुटिया में हुआ कार्यक्रम
झुंझुनूं.चौमालो की कुटिया में परशुराम चालीसा का पाठ करते ब्राह्मण समाज के लोग।
वक्ताओं ने युवाओं से भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया
बगड़
चिड़ावा | शहर के मैन मार्केट स्थित श्रीकल्याणराय जी मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने समाजोत्थान को लेकर विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में पं. हीरालाल पुजारी, शंभुदयाल पुजारी, ज्योतिषाचार्य पं. छविप्रकाश मिश्र, सुरेंद्र पारीक, उमाशंकर जोशी, पूर्व पार्षद प्रदीप पुजारी, अशोक जोशी, अशोक पुजारी, राधेश्याम सुखाड़िया, रमेश पुजारी, श्रवण पारीक, अग्रवाल जन कल्याण समिति अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका, मनोज फतेहपुरिया, सूर्यकांत पुजारी व जगदीश शर्मा मौजूद थे। ब्रह्म चैतन्य संस्थान द्वारा परशुराम भवन में जयंती मनाई गई। संस्थान अध्यक्ष विश्वनाथ अरड़ावतिया के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पं. पुष्करलाल मिश्रा, एडवोकेट लोकेश शर्मा, सुशील पदमपुरिया, अनिल शर्मा अनमोल, प्रमोद अरड़ावतिया, संजय वैद्य सांवरा ने भाग लिया।
बगड़ | युवा ब्राह्मण प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रामलीला मैदान में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। इस अवसर पर डॉ. राजेश शर्मा, अशोक अड़िचवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, रमाकांत शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मोहनलाल लाटा, ओमप्रकाश अड़ीचवाल, शिवभगवान शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जिला ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय कानोडिया ने आभार व्यक्त किया। संचालन अशोक अड़ीचवाल ने किया। इस अवसर पर पार्षद राकेश शर्मा, दीपक सहल, जनार्दन खंडेलवाल, शिवभगवान पुरोहित, रामवतार स्वामी, सुनील स्वामी उपस्थित थे। बीएल चौक में पास गुरु हनुमान मंदिर परिसर में पार्षद पूरणमल गरूड़ा, मोहन स्वामी व मनोज सहल के संयोजन में कार्यक्रम हुआ।
खेतड़ी नगर | केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित चोटिया भवन में परशुराम जयंती मनाई। समाजसेवी संतोष शर्मा ने युवाओं से भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान गोविंद चोटिया, उमाकांत शर्मा, हरीश जोशी, सुरेंद्र शर्मा, पप्पू शर्मा, कुलदीप शर्मा, उमेश चोटिया आदि मौजूद थे।
शिमला | खेडवाल सदन में पूर्व उप सरपंच मामचंद शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दलीप शर्मा, आचार्य अभिमन्यु पाराशर, पं. प्रवीण काैशिक महाराज, गोविंदराम बोहरा आदि ने विचार व्यक्त किए।
इस्लामपुर | मुख्य बाजार स्थित परसरामका गेस्ट हाउस में जन्मोत्सव मनाया गया। अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद्र लाटा ने की। मुख्य अतिथि रामगोपाल शर्मा थे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सज्जन खेतान, संतोष दाधीच, मुकेश दाधीच, पवन शर्मा, गोकुल लाटा, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे।
खेतड़ी नगर
चिड़ावा. श्रीकल्याणराय जी मंदिर में परशुराम जयंती पर पूजा करते समाज के लोग।
खेतड़ी
खेतड़ी | भगवान परशुराम की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रदीप सुरोलिया की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी थे एवं वासुदेव तिवारी, नंदकिशोर पांडे, कन्हैयालाल जलधारी व ब्लॉक महासचिव केशव प्रसाद शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर सुनीलकुमार शर्मा, चिंटू सुरोलिया, परशुराम सेना अध्यक्ष रजत शर्मा, ऋषभ शर्मा, प्रभु कुमावत, ब्रजेश जी सैन, प्रेम चंदेल, सज्जन कुमावत, पंकज शर्मा, निकेश पारीक, कॉलेज अध्यक्ष योगेश शर्मा आदि शामिल थे। इधर, ब्राह्मण समाज भवन खेतड़ी परिसर में कार्यक्रम हुआ। युवाओं ने परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष रजत शर्मा, पार्षद पंकज शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, निखिल शर्मा, प्रदीप सुरोलिया आदि मौजूद थे। जसरापुर के बड़ा मंदिर में विप्र समाज के बंधुओं ने महंत विजयदास महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।