पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पूर्व पार्षद बाबूद्दीन बारूदगर का प्रदेश स्तर पर जयपुर मेें हुआ सम्मान

पूर्व पार्षद बाबूद्दीन बारूदगर का प्रदेश स्तर पर जयपुर मेें हुआ सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया जमियतुल कुरैश राजस्थान स्टेट कमेटी के मजलिसे आमला (आमसभा) में उदयपुरवाटी नगरपालिका के पूर्व पार्षद बाबूद्दीन बारूदगर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार कुरैशी समाज की सामाजिक संस्था ऑल इंडिया जमियत कुरैश व यूथ विंग की ओर से लालकोठी के निकट जयपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम हुआ। सभा के अध्यक्ष हाजी दाऊद कुरैशी भादरा व सचिव शौकत कुरैशी जयपुर ने कौम की खिदमत व एकता के लिए बाबूद्दीन प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन नईम भाई कुरैशी झुंझुनूं ने किया।

खबरें और भी हैं...