दुष्कर्म पीड़िता को सर्वसमाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
उदयपुरवाटी. श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री गुढ़ा व अन्य।
भास्कर न्यूज | उदयपुरवाटी
जम्मू-कश्मीर में नाबालिग अासिफा की दुष्कर्म के बाद मौत होने के मामले में मंगलवार की रात पूर्व मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोगों ने एक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की गई।
पुलिस थाने के निकट श्रद्धांजलि सभा में गुढ़ा ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अनैतिक कार्यों का ग्राफ खूब हद तक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का जघन्य अपराध करने वाले अपराधी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। इस प्रकार के घिनौने अपराध करने वाला व्यक्ति भले ही कितना भी बड़ा आदमी हो उसके सजा मिलनी चाहिए। शहर के सर्व समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर ऐसे अपराध कारित करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान करवाने की मांग की। इससे पहले विभिन्न संगठनों से जुड़े लाेगों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर अजयसिंह, असगर अली, सलीम काजी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद फारूक, जाकिर काजी, सुरेश मेघवाल, कृष्ण कुमावत, सलमान अहमद, इलियास, मुकेश, अजयसिंह, मोहम्मद अकरम, नरेश चौधरी आदि शामिल थे।
बगड़ | कठुआ व उन्नाव में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च किया। पीरामल गेट से शुरू होकर पीरामल सामुदायिक अस्पताल तक कैंडल मार्च कर दो मिनट का मौन धारण रखा। आसिफा और गुड़िया को श्रद्धांजलि देकर राशि, साक्षी, स्नेहा, स्वाति, खुशी, रितिका ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान इज्जेतुल्लाह शाह दरगाह गद्दी नशीन पीर दीन मोहम्मद, भंवरलाल बुंदेला, सुनील बुंदेला, पुनीत कटारिया, विनोद बुंदेला, लतीफ कुरैशी, मुकेश सैनी, दिनेश कटारिया, अजय कटारिया, संजय सैनी, नरेश सैनी, मोहम्मद हुसैन, निहित सहल, राकेश शर्मा, कृष्ण सांखला, विनय कुमार, नमन कटारिया, रिंकू बुंदेला, कपिल सांखला आदि मौजूद थे।
बगड़. दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।