पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • महाराव शेखाजी की पुण्यतिथि मनाई, जयंती समारोह बागौरा में करने का फैसला किया

महाराव शेखाजी की पुण्यतिथि मनाई, जयंती समारोह बागौरा में करने का फैसला किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | महाराव शेखाजी की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। महाराव टोडरमल स्मृति संस्थान में हुए कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुड़ा ने कहा कि महाराव शेखाजी विशिष्ट प्रतिभा के धनी थे। उनका जन्म दशहरे के दिन तथा महाप्रयाण आखा तीज के दिन हुआ। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के पूर्व कुलपति डॉ. लोकेश सिंह शेखावत तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने कहा कि आगामी दशहरे पर बागौरा में कार्यक्रम करने का फैसला किया गया। लोगों ने शेखाजी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजपूत समाज पैंतालीसा के अध्यक्ष कैप्टन छोटू सिंह शेखावत, गोवर्धन सिंह चिराना, रविंद्र सिंह शेखावत, मूलसिंह शेखावत, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत, राजेंद्रसिंह, मनोहर सिंह, हरनाथ सिंह शेखावत, संजय सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...