रोहतक के सरजीत ने जीता कुश्ती दंगल का मुकाबला
चंवरा | पौंख की बगीची में जयरामदास बाबा के मेले में मंगलवार शाम कुश्ती दंगल का आयोजन किया। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व नजदीकी गांवों के पहलवानों ने कुश्ती के रोमांचक मुकाबले दिखाए। अंतिम कुश्ती रोहतक के सरजीत व रामकुमारपुरा के राहुल के बीच हुई। सरजीत ने बाजी मार ली। विजेता पहलवानों ने मेला कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार दिए गए। कोच लीलाधर खरींटा पापड़ा को सम्मानित किया। रामसिंह, राजेश नायक, गुलाब चंद, गोकुल महाराज आदि मौजूद थे।