- Hindi News
- National
- इंजीनियरिंग ब्लॉक के चलते उदयपुर अजमेर ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट लेट, शादी में जा रहे यात्री हुए परेशान
इंजीनियरिंग ब्लॉक के चलते उदयपुर-अजमेर ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट लेट, शादी में जा रहे यात्री हुए परेशान
अजमेर में शाम 6 बजे मायरा भरना था। इसके लिए उदयपुर से ट्रेन में निकले थे लेकिन किसको पता था कि यह ट्रेन इतनी लेट हो जाएगी कि अजमेर पहुंचना ही मुश्किल हो जाएगा। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर भीलवाड़ा पहुंची है। अब पता नहीं अजमेर कब पहुंचेगी। यह दर्द एक उदयपुर से आ रही महिला का था जो अजमेर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। उदयपुर-अजमेर पैसेंजर ट्रेन 2 घंटे 20 मिनट लेट होने की वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा उन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा जो शादी समारोह में शामिल होने के लिए अजमेर जा रहे थे। उदयपुर से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन चित्तौड़ 12.45 बजे पहुंचती है। यहां से भीलवाड़ा आने में एक घंटा 25 मिनट लेती है और 2 बजकर 10मिनट पर भीलवाड़ा पहुंचती है। हमीरगढ़ और सोनियाणा के बीच इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया हुआ था। इसके चलते गंगरार स्टेशन पर उदयपुर-अजमेर पैसेंजर ट्रेन को रोका गया। तीन-तीन मिनट के स्टॉपेज पर ट्रेन करीब दो घंटे रुकी रही। इसके बाद सोनियाणा पहुंची तो यहां फिर 20 मिनट ट्रेन को रोक दिया गया। इधर, मालगाड़ी व अन्य ट्रेन भी मंडपिया, हमीरगढ़ स्टेशनों पर रुकी रही।