पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसे में श्रमिक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | चित्तौड़गढ़ मार्ग पर गुवारडी नाले के पास मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से बड़ला गांव के एक श्रमिक की मौत हो गई। मंगरोप पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जिसका बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश शुरू की है। मंगरोप एसएचओ मूलचंद ने बताया कि कोटड़ी थाना क्षेत्र के बड़ला गांव का बद्रीलाल(35)पुत्र रूपलाल जाट मजदूरी करता था, जो मंगलवार रात गुवारडी नाले के पास से पैदल ही सड़क पार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...