पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 जिलों की एसीबी टीम ने पकड़ी पोषाहार में 50 लाख की गड़बड़ी

3 जिलों की एसीबी टीम ने पकड़ी पोषाहार में 50 लाख की गड़बड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़/बड़ीसादडी

जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में 50 लाख की अनियमितता की जांच बुधवार को एसीबी की टीम ने शुरू करते हुए छापा मार कर रिकार्ड जब्त कर लिया। एसीबी ने प्रारंभिक तौर पर ये माना कि चार माह में ही पोषाहार का 50 लाख का भुगतान बिना वेरिफिकेशन के कर दिया गया है।

एसीबी चित्तौड़गढ़ के एएसपी चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि एसीबी को गोपनीय शिकायत मिली थी कि बड़ीसादड़ी क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण के बिलों में भारी अनियमितताएं हुई है। इस शिकायत के सत्यापन के लिए एसीबी के एएसपी एएसपी चिरंजीव लाल मीणा, सीआई जयमल, इंटेलीजेंसी टीम उदयपुर के राजीव जोशी, प्रतापगढ़ से रोशनलाल पुलिस निरीक्षक के संयुक्त तत्वावधान में टीम सीडीपीओ आफिस पहुंची और रिकार्ड की जांच की। चिरंजीव लाल ने बताया कि पोषाहार के दौरान प्रथम दृष्टियां में कई अनियमितता पाई गई। जिसमें ये बात सामने आई कि चार माह में 50 लाख के पोषाहार का भुगतान स्वयं सहायता समूहों को किया गया। नियम ये कि भुगतान से पूर्व बिलों का वेरिफिकेशन करना होता है। जो कि नहीं किया गया है। 35 स्वयं सहायता समूह के खाते में राशि सीधे ही गई। बिना वेरिफिकेशन के ही बिल पास कर दिए गए। इसे देखते हुए नवंबर 2017 से फरवरी 2018 तक के पोषहार बिलों के रिकार्ड को अग्रिम कार्रवाई के लिए जब्त कर लिए। अब बिलों की जांच की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य जगहों पर इस तरह की जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बड़ीसादड़ी पंस में कुल 143 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। जिसमें सुपरवाइजर, मंत्रालयिक कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त पड़े हुए हैं।

इनका जारी होता है पोषाहार ... महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर कई तरह का पोषाहार दिया जाता है। इसमें 0 से छह वर्ष के बच्चों के अलावा गर्भवती, धात्री महिलाओं, किशोर बालिकाओं व कुपोषित बच्चों को पोषाहार मिलता है। इधर बड़ीसादड़ी सीडीपीओ पद पर कार्यरत रतन वर्मा ने कहा कि मैंने भी जहां-जहां केन्द्रों पर निरीक्षण उनमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई। अब वह भी इस मामले की विधिवत जांच करेंगी। यदि किसी केंद्र पर अनियमितता पाई जाती है तो वह उनके विरूद्व कार्रवाई करेंगी। निरीक्षण के समय महिला पर्यवेक्षक किरण शर्मा, वरिष्ठ लिपिक भरत पाठक, प्रचेता ब्लाक कार्डिनेटर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...