पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैक में 6 माह से 2 हजार के नोटों की सप्लाई नहीं

बैक में 6 माह से 2 हजार के नोटों की सप्लाई नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

देश के 9 राज्यों की तरह हालांकि अभी जिले में कैश किल्लत का असर नहीं हुआ है पर अधिकांश चेस्ट ब्रांचों में दो-दो हजार रुपए के नोट खत्म होने के साथ स्टॉक में रखी मुद्रा भी कम होने लगी है। कुछ एटीएम जवाब भी दे गए हैं। यदि 10-12 दिन में आरबीआई से नई करेंसी नहीं आई तो नकदी का संकट यहां भी आ सकता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में नोटाें की सप्लाई रुक सकती है। एटीएम ड्राई-ड्राई हो जाएंगे।

जिले में 33 बैंकों की 181 शाखाएं एवं 173 एटीएम लगे है। अकेले शहर में विविध बैंकों के 40 एटीएम है। भास्कर ने बुधवार को बैंकों में कैश की स्थिति पर नजर दौड़ाई। शहर में 10 एटीएम पहले से खराब पड़े है। चार-पांच और एटीएम में रुपए खत्म होने से ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। कुछ बैंक अधिकारियों से बातचीत में सामने आया कि गत छह-सात महीने से दो हजार के नोटों की नई करेंसी सप्लाई ही नहीं हो रही है। कुछ बैंकों में तो 500-500 के नोट की भी शॉर्टेज होने लगी है। अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि 10 से 12 दिन में इन बड़े नोटों की नई करेंसी सप्लाई नहीं मिली तो मुश्किल बढ़ जाएगी। एटीएम ड्राई होने की संभावना बन जाएगी। कुछ एटीएम के बाहर कैश नहीं तो कुछ एटीएम पर मशीन चालू नहीं है जैसे संदेश लिखे है।

दो हजार के नोटों की कमी, जल्द नए नोट नहीं आए तो एटीएम बन जाएंगे शो-पीस

हर चेस्ट ब्रांच को ढाई-तीन करोड़ रुपए रोज चाहिए : शहर की चेस्ट बैंक ब्रांच को ढाई से तीन करोड़ रुपए राेज ग्राहकों एवं संबंधित बैंकों को देने पड़ते हैं। भास्कर ने चेस्ट बैंकों के हालात जाने तो पाए कि कुछ चेस्ट बैंकों के पास वर्तमान में करीब 18 से 20 करोड़ रुपए का ही स्टाक है। यदि नई करेंसी नहीं आई तो 10-12 दिन में शोर्टेज आ जाएगी।

कुछ दिनों बाद मिलेंगे 100, 50, 10, 20 एवं चिल्लर : यदि नई करेंसी जल्द सप्लाई नहीं हुई तो लोगों को सवा साल पहले की नोट बंदी जैसी स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। बैंकों में ग्राहकों को 100, 50, 10, 20 एवं चिल्लर भी लेनी पड़ेगी। एटीएम में भी 100-100 के नोट ही मिलेंगे।

आठ महीने से दो-दो हजार रुपए के नोटों की सप्लाई आरबीआई द्वारा नहीं की जा रही है। नियमित डिमांड भेजी जा रही है। अब बैंक में 10 दिन का स्टॉक बचा है। यदि नई करेंसी नहीं आए तो खासकर 500-500 के नोटों की भी समस्या आ सकती है। मजबूरन ग्राहकों को 100 या इससे कम रुपए के नोट देने पड़ सकते हैं। -एचएल भील, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई, कोर्ट के पास

खबरें और भी हैं...