पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल के बाहर तेज आवाज में गाने बजाने पर टेप रिकाॅर्डर जब्त किए

अस्पताल के बाहर तेज आवाज में गाने बजाने पर टेप रिकाॅर्डर जब्त किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

शहर के गांधीनगर क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के बाहर तेज आवाज में फूहड़ गाने टेप रिकाॅर्डर में बजाकर चलने वाले ऑटो चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर टेपरिकाॅर्डर व पेन ड्राइव जब्त किया।

कोतवाली के एएसआई बरकत खान ने बताया कि बुधवार को गांधीनगर मोहर मगरी कच्ची बस्ती निवासी सलीम ऑटो में त्रिपोलिया चौराहा के पास तेज आवाज में टेप रिकाॅर्डर में फूहड़ गाने बजा रहा था। गांधीनगर चौकी पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ कर टेपरिकाॅर्डर व पेन ड्राइव जब्त करते कोलाहल एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...