पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली के तार टूटने से चारा जला

बिजली के तार टूटने से चारा जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन| रेवलिया खुर्द गांव में 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने से खेत में रखी घास व लकड़ियां जलकर राख हो गई। गांव के वार्ड पंच कालूराम सोनीयाणा ने बताया कि नाथूदास पुत्र नारायण दास के खेत से गुजर रही बिजली लाइन के पोल का इंसुलेटर टूटने से तार नीचे गिर गए।

खेत में लगी आग आगे तक फैल गई, जिससे खेत के पार पड़ी ज्वार व घास जल गई। वहीं उदयराम दास के खेत में गेहूं की फसल व नाथूदास की दो ट्रॉली ज्वार, पाइप व लकड़ियां जल गई। दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। गांव के बबलू जाट, नाथू गर्ग, उदय राम, नाथूराम आदि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...