पं. भंवरलाल का जन्मोत्सव मनाया
चित्तौड़गढ़| राजस्थान ब्राह्मण महासभा के शेरे हिन्द पं. भंवरलाल शर्मा का जन्मोत्सव जिला महासभा के जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसीलों के पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चाष्टा ने बताया कि आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए मनाया गया। जिला मुख्यालय कार्यालय पर ओमप्रकाश उपाध्याय, अमरकंठ उपाध्याय, बद्रीलाल भट्ट, सत्येन्द्र कुमार मौड़, मदनलाल मौड़, पूनम शर्मा, मोनिका शर्मा आदि मौजूद थे।