पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों का धरना 172वें दिन भी जारी

किसानों का धरना 172वें दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़| भारतीय अफीम किसान विकास समिति के धरना का 172 वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। मुख्य अतिथि कन्हैयालाल श्रीमाली, विशिष्ट अतिथि मांगीलाल मेघवाल बिलोट, नारायण सिंह, रामनारायण जाट, मोहनलाल सुथार, हंसराज के सेमरडा रामलखन मेघवाल थे। मांगीलाल मेघवाल बिलोट ने कहा कि 1998 से 2017 तक के अफीम पट्टे बहाली की है व अफीम फसल जल्दी से नष्ट कर 50,000 रुपयों का मुआवजा दिया जाए। रामनारायण जाट ने कहा कि राजस्थान सरकार भी मध्य प्रदेश सरकार की तरह डोडा चूरा खरीद कर आर्थिक लाभ पहुंचावे। मुख्यमंत्री को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने भी ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...