लोहे का कार्य करने वाले दुकानदारों को ऋण देने की मांग, ज्ञापन दिया
भास्कर संवाददाता| चित्तौड़गढ़
अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल लौहार महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से नगर परिषद के ऑडिटोरियम में भेंट कर श्री विश्वकर्मा बोर्ड का गठन करने की मांग दोहराई। पूर्व सरपंच रतनलाल लौहार ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग की अन्य बोर्ड के तरह जैसे घुमंतू बोर्ड, डांग विकास बोर्ड, केश कला बोर्ड की तरह श्री विश्वकर्मा बोर्ड का गठन कर समाज का प्रतिनिधित्व दिया जाए।
समाज द्वारा यह मांग की गई कुटीर उद्योग लोहे के काम करने वालों को सस्ते ऋण उपलब्ध हो, भामाशाह रोजगार सर्जन योजना में वरीयता देने एवं ऋण में सब्सिडी देने, लोहे का उद्योग लगाना सहायता, लोहे का कार्य करने वाले दुकानदार को पांच लाख का लोन देने गाडिया, लौहार को निशुल्क पट्टा देने समाज द्वारा अन्य कार्याे की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संभाग प्रभारी दुर्गेश पांचाल भीलवाड़ा, राजसमंद जिलाध्यक्ष चंपालाल लौहार, उदयपुर जिलाध्यक्ष श्यामलाल लौहार, जिलाध्यक्ष भगवानलाल लौहार, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष मदनलाल लौहार, प्रभुलाल कन्नौज, नंदलाल, कन्हैयालाल, शांतिलाल, हीरालाल, नंदलाल, नगजीराम, नारायणलाल, कालूराम मूंगाणा, रामगोपाल, कन्हैयालाल आदि मौजूद थे।