पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तुर्रा कलंगी के संवाद ने दर्शकों का किया मनोरंजन

तुर्रा कलंगी के संवाद ने दर्शकों का किया मनोरंजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेवाड़ के प्रख्यात तीर्थ स्थल शनि महाराज आली का तीन दिवसीय वार्षिक मेले में मंगलवार रात्री को मेवाड़ के प्रसिद्ध ख्याल तुर्रा कलंगी का मंचन हुआ। तुर्रा एवं कलंगी अखाड़े संवाद ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम की शुरूआत तुर्रा अखाड़े के रतनलाल व कलंगी अखाड़े के उस्मान भाई ने गणेश वंदना से की और तुर्रा कलंगी ख्याल का परिचय दिया। इसके बाद दोनों ही अखाड़ों के कलाकारों ने संगीतमय दोहों से तर्क-वितर्क किए। संसार में शिव के प्रतीक तुर्रा पुरुष को श्रेष्ठ बताने एवं वहीं शक्ति का प्रतीक कलंगी अखाड़ा ने स्त्री शक्ति को श्रेष्ठ बताने का प्रयास किया। कलाकार नारायणलाल शर्मा, उस्मान भाई, भगवती रतन लाल घोसुंडा, ओंकारदास पंचदेवला, भगवती मकवाणा, रमेशचंद्र चिकारड़ा ने भी अपनी तुकबंदी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा ने श्री शनिदेव की तस्वीर पर माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत की। कमेटी अध्यक्ष मदनसिंह राणावत, सचिव कालूसिंह, मंत्री नारायणलाल जाट, उपाध्यक्ष छगनलाल गुर्जर, नारायणलाल लौहार, रतनलाल सुथार, उदयराम गाडरी, दल्लीचंद सुथार, भैरूलाल गाडरी, संजय शर्मा देवीसिंह चारण आदि ने अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत किया। ग्रामीणों एवं कमेटी द्वारा अध्यक्ष मदनसिंह राणावत एवं मंत्री कालू सिंह का अभिनंदन किया गया।

शनि महाराज आली में तीन दिवसीय वार्षिक मेले का हुआ समापन, अंतिम दिन उमड़े हजारों मेलार्थी

भास्कर संवाददाता | कपासन

खबरें और भी हैं...