पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मातृकुंडिया में 1.85 करोड़ की लागत से बनने वाले परशुराम पेनोरमा का शिलान्यास, थ्रीडी व गनमेटल की मूर्तियां लगेगी

मातृकुंडिया में 1.85 करोड़ की लागत से बनने वाले परशुराम पेनोरमा का शिलान्यास, थ्रीडी व गनमेटल की मूर्तियां लगेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़/राशमी

जिले में चार दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम में आई सीएम वसुंधराराजे ने दो दिन में दो पेनोरमा की आधारशिला रखने के साथ दो और पेनोरमा बनवाने की घोषणा की।

उन्होंने बुधवार को मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में भगवान परशुराम पेनोरमा और चित्तौड़गढ़ में प्रस्तावित गोरा-बादल पेनोरमा का शिलान्यास किया। सीएम ने मंगलवार को बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पेनोरमा के बाद बुधवार को बेगूं क्षेत्र में शहीद रूपाजी-करपाजी पेनोरमा बनवाने की घोषणा भी की।

सीएम वसुंधरा बुधवार को निंबाहेड़ा से हेलीकॉप्टर में मातृकुंडिया पहुंची। परशुराम पेनोरमा का शिलान्यास करते हुए सभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि हमने प्रदेश में 38 पेनोरमा बनवाने व करीब 125 धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार का काम हाथ में लिया है। पेनोरमा बनाने का उद्देश्य यही है कि आने वाली पीढिय़ां भी हमारे महा पुरूषों के बारे में जान सके।

राजे ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से प्रदेश में 20 लाख और अकेले चित्तौड़ जिले के 50 हजार लोगों को लाभ मिला है। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण चेयरमैन औकारसिंह लखावत ने 242 साल पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपि की प्रति सीएम को भेंट की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने दिया। यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने आभार जताया। सांसद सीपी जोशी, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा सहित भाजपा जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

ऐसा होगा स्वरूप.... पेनोरमा के लिए 42 समाजों के प्रतिनिधियों ने ईंट व सहायता राशि भेंट की

परशुराम पेनोरमा : 1.85 करोड़ की लागत... राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के सीईओ टीकम चंद्र बोहरा व देवस्थान आयुक्त जितेन्द्र उपाध्याय ने भास्कर को बताया कि 1.85 करोड़ की स्वीकृति हुई है। जिसमें एक करोड़ भवन निर्माण पर खर्च होंगे। शेष 85 लाख से भगवान परशुराम के जीवन चरित्र व महिमा 2-डी, 3-डी मूर्तियों प्रिंट और गन मेटल की मूर्तियों से दर्शाया जाएगा।

मातृकुंडिया के विकास पर 18 करोड़़ खर्च... मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव केके पाठक ने बताया कि मातृकुंडिया तीर्थ विकास प्रोजेक्ट पर 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा अलग से 8 करोड़ की सड़कें मातृकुंडिया से राजसमंद जिले के जवासिया व गोपालपुरा तक बनाई जाएगी। विकास कार्य दो चरणों में होगा। पहले चरण में 8 करोड़ के टेंडर कर कार्य आरएसआरडीसी कार्यकारी एजेंसी को दे दिया है।

सीएम को कैनवास पर उकेर कर तस्वीर भेंट की... हेलीपेड पर 15 वर्षीय आर्टिस्ट देवीलाल राव ने मुख्यमंत्री को उसके द्वारा पेंटिंग कर बनाई गई उन्हीं की तस्वीर भेंट की। सीएम ने बाल कलाकार की पीठ थपथपाते हुए उसके साथ फोटो खिंचाई।

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़/राशमी

जिले में चार दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम में आई सीएम वसुंधराराजे ने दो दिन में दो पेनोरमा की आधारशिला रखने के साथ दो और पेनोरमा बनवाने की घोषणा की।

उन्होंने बुधवार को मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में भगवान परशुराम पेनोरमा और चित्तौड़गढ़ में प्रस्तावित गोरा-बादल पेनोरमा का शिलान्यास किया। सीएम ने मंगलवार को बड़ीसादड़ी में झाला मन्ना पेनोरमा के बाद बुधवार को बेगूं क्षेत्र में शहीद रूपाजी-करपाजी पेनोरमा बनवाने की घोषणा भी की।

सीएम वसुंधरा बुधवार को निंबाहेड़ा से हेलीकॉप्टर में मातृकुंडिया पहुंची। परशुराम पेनोरमा का शिलान्यास करते हुए सभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि हमने प्रदेश में 38 पेनोरमा बनवाने व करीब 125 धर्मस्थलों के जीर्णोद्धार का काम हाथ में लिया है। पेनोरमा बनाने का उद्देश्य यही है कि आने वाली पीढिय़ां भी हमारे महा पुरूषों के बारे में जान सके।

राजे ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से प्रदेश में 20 लाख और अकेले चित्तौड़ जिले के 50 हजार लोगों को लाभ मिला है। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण चेयरमैन औकारसिंह लखावत ने 242 साल पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपि की प्रति सीएम को भेंट की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने दिया। यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने आभार जताया। सांसद सीपी जोशी, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा सहित भाजपा जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

गोरा-बादल पेनोरमा के लिए पूजन करते हुए कहा कि राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण की ओर से यह प्रदेश में 40वां पेनोरमा होगा। प्राधिकरण अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत, मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या , सुरेश धाकड़, रतन गाडरी, सभापति सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे। वाल्मिकी, ब्राह्मण, राजपूत, ओसवाल, माहेश्वरी, नामदेव छीपा, दर्जी, खटीक, बैरवा,माली, सैन, जाट ,गायरी, गुर्जर,मीणा,धोबी,सिख, बिलोची, सिंधी, भील,भोई, सालवी, तेली कुमावत,गाड़ी लोहार, लौहार,रायका,प्रजापत, अग्रवाल, सुथार, महाराष्ट्र, रावणा राजपूत, वैष्णव बंजारा, कायस्थ, राव भांड आदि 42 समाजों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

पूजा अर्चना कर शहीद स्मारक पर पहुंची... सीएम ने मातृकुंडिया मेंं सबसे पहले मंगलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। शहीद स्मारक पर शहीद जगदीशचंद्र वैष्णव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया। पेनोरमा स्थल पर प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष लखावत ने भूमि पूजन किया। पेनोरमा के लिए हर समाज की ओर से एक-एक ईंट भी नींव में रखवाई।

खबरें और भी हैं...