पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर हुई विचार गोष्ठी

परशुराम जयंती पर हुई विचार गोष्ठी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपासन | भगवान श्री परशुराम जयंती पर ब्राहम्ण समाज के सदस्यों ने गोशाला में गायों को हरी घास व गुड़ खिलाया तथा विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। राजस्थान ब्राहम्ण महासभा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा के अनुसार जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय ब्रह्माणी माता गोशाला में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर तहसील महासभा के अध्यक्ष मदन लाल चाष्टा, श्री परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बारेगामा, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रमोद मोदी, पार्षद राजेश बारेगामा, पूर्व पार्षद सतीश नंदवाना, दिलीप बारेगामा, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बारेगामा, रामचंद्र गौड़, शोभालाल तुलछिया, नरेंद्र गौड़, छोटू वैष्णव, अनिल मोदी, संजय मोदी आदि सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...