31 वर्षों से वर्षीतप करने वाली 86 साल की श्राविका पारस देवी का किया अभिनंदन
पिछले 31 वर्षों से लगातार वर्षीतप कर तेरापंथ धर्मसंघ में तपस्या के दम पर परचम लहरा कर छापर की धरती को गौरवान्वित करने वाली 86 वर्षीय श्राविका श्रद्धा की प्रतिमूर्ति पारस देवी नाहटा व सेवाकेंद्र में विराजित मुनि विकास कुमार के सातवें वर्षीतप पूर्ण होने पर दोनों का बुधवार को सेवा केंद्र में कार्यक्रम में अभिनंदन किया गया। सेवाकेंद्र व्यवस्थापक मुनि तत्वरूचि तरूण के सानिध्य में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् रेखाराम गोदारा ने की, जबकि पालिकाध्यक्ष महावीर खटीक मुख्य अतिथि व पूर्व पालिकाध्यक्ष फूसराज शर्मा, मौलाना मुमताज अली कादरी, पार्षद सत्यनारायण स्वामी व मदनलाल गोयल विशिष्ट अतिथि थे। अणुव्रत समिति अध्यक्ष प्रदीप सुराणा ने तपस्वी पारसदेवी नाहटा व मुनि विकास कुमार का परिचय करवाया। सेवाकेंद्र व्यवस्थापक मुनि तत्वरूचि तरूण ने कहा कि पारसदेवी नाहटा व मुनि विकास कुमार ने लगातार वर्षीतप कर तपस्या के क्षेत्र में छापर को अग्रणी कर दिया है। उन्होंने पारस देवी के अवदानों का जिक्र किया। कार्यक्रम में मुनि मानस कुमार, सरोज देवी भंसाली, सूरजमल नाहटा, गरिमा श्रीमाल, रूपचंद श्रीमाल, भानूप्रकाश नाहटा, नीलम भंसाली, विमला नाहटा सहित अतिथियों ने तप की अनुमोदना की। तपस्विनी श्राविका पारस देवी का तेरापंथ धर्मसंघ की संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उत्तम दुधोडिय़ा, लक्ष्मीपत्त सुराणा, शोभा डोसी, प्रेम नाहटा, रेखा दुधोडिय़ा, सपना बैद, हेमलता दुधोडिय़ा, प्रीति नाहटा, राजूदेवी नाहटा, फूलचंद चौरडिय़ा, जयश्री लूणिया सहित अनेक जैन श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।
छापर. वर्षीतप करने वाली श्राविका का अभिनन्दन करते श्रावक।
भास्कर न्यूज | छापर